गरियाबंद भाजपा ने मनाई भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि
राधेश्याम सोनवानी /रितेश यादव
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद के जिला कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थानीय पार्टी कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में भाजपा ज़िला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि "अटल जी न केवल एक कुशल राजनेता थे बल्कि एक संवेदनशील कवि, दूरदृष्टा विचारक और अद्भुत वक्ता भी थे। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित था।" इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अटल जी के विचारों और योगदान पर चर्चा की। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि अटल जी की राजनीति समन्वय, सहमति और राष्ट्रहित की राजनीति थी। उनके नेतृत्व में देश ने सशक्त परमाणु नीति, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण और ग्रामीण विकास में नई दिशा पाई। कार्यक्रम को जिला महामंत्री डॉ. आशीष शर्मा, मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव व वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह हुंदल ने भी संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद ने यह संकल्प भी लिया कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता घनश्याम सिन्हा, प्रवक्ता राधेश्याम सोनवानी, मिलेश्वरी साहू, मंडल अध्यक्ष सुमित पारख, धनराज विश्वकर्मा, आसिफ मेमन, धनंजय नेताम, प्रशांत मानिकपुरी, शेषनारायण गजभिए, इतवारी देवांगन, त्रिलोक राठौर, बिसेलाल बिसेन, अंघन सिंह ठाकुर, सेवक ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मुकेश बिसेन, प्रकाश यादव, प्रकाश सोनी, प्रहलाद (टिंकू )ठाकुर, तरुण ( पप्पू) ठाकुर, रितेश यादव, लोकेश्वर सिन्हा, राजेंद्र राजपूत, पुरुषोत्तम ध्रुव, हीरेन्द साहू, अमित बखारिया, सरला उइके, उमेश सिंह
खेम सिंह बघेल सहित भाजपा मंडल गरियाबंद व बिंद्रानवागढ़ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।