जिले में राज्योत्सव समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव
बालोद, 28 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 02 से 04 नवंबर तक जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले राज्योत्सव समारोह में प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।