छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

दिव्यांग मनोज को मिला नया सहारा

 संपर्क केंद्र की संवेदनशीलता से बदली जिंदगी

बलौदाबाजार, 12 नवम्बर 2025

बलौदाबाजार जिला संपर्क केंद्र की संवेदनशील पहल से ग्राम तरेंगा निवासी श्री मनोज आडिल को कृत्रिम अंग प्राप्त हुआ। लंबे समय से कृत्रिम अंग के अभाव में दैनिक कार्यों में कठिनाई झेल रहे श्री आडिल ने अपनी समस्या संपर्क केंद्र के माध्यम से दर्ज कराई थी। संपर्क केंद्र द्वारा तत्काल समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराया गया। कृत्रिम अंग प्राप्त होने पर श्री आडिल ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। 

Leave Your Comment

Click to reload image