छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

मनरेगा की डबरी निर्माण से सवर शक्ति जिंदगी!

 मनरेगा की डबरी निर्माण से सवर शक्ति जिंदगी! 


कवर्धा :- महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एक ऐसी योजना है जिसमें लोगों के हाथों को काम देने की बात है। काम की गारंटी दी गई है।कहीं कहीं तो कार्य में भारी भरकम भराशाही हुआ है तो वहीं कुछ स्थानों में इस योजना से बहुत लोगों को लाभ के साथ ही साथ उनका जीवन स्तर भी सुधर रहा है और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ भी होते जा रहे है।
   
कबीरधाम जिले के कुछ ग्राम किसान हैं श्रीमति सविता ओटी एवम दिप कुमार जिन्होंने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के डबरी निर्माण कार्य में आशिंक सफलता हासिल किया है। डबरी निर्माण कृषि क्षेत्र में कारगर साबित होता हुआ दिख रहा है। जिन किसानों ने इस कार्य में ईमानदारी से काम किया है। उस क्षेत्रफल में पानी श्रोत बढ़ाने के साथ ही कृषि क्षेत्र का पैदावार को सिंचित कर रहा है वहीं साग सब्जी उत्पादन को पानी दे रहा है। उन किसान परिवार को रोजगार मिला है। जीवकोपार्जन का साधन बन गया है। 
 
योजना तो एक निश्चित समय तक रोजगार की गारंटी दे रहा है किंतु डबरी निर्माण योजना में बनाई जा रही निर्माण पलायन को रोकने के साथ ही रोजगार उपलब्ध करा रहा है। डबरी निर्माण पानी की श्रोत को बढ़ाने में सहायक हो सकती है जिसकी आज आवश्यकता भी है।

Leave Your Comment

Click to reload image