छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

नागाबुड़ा में 25.50 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, आरोपिया गिरफ्तार

गरियाबंद, 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री बीएस उईके के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले के आबकारी टीम द्वारा कार्यवाही व सघन गश्त के दौरान वृत्त गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम नागाबुड़ा में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपीया दुरपत गुप्ता, पति संतोष गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी नागाबुड़ा थाना गरियाबंद के आधिपत्य से कुल 25.50 लीटर अवैध कच्ची महुआ मदिरा बरामद कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपिया के विरूध्द छत्तीसगढ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबध्द कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्री नागेशराज श्रीवास्तव, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री चंदलोल गायकवाड़, आबकारी आरक्षक श्री पिताम्बर चौधरी, नगर सैनिक संजय नेताम, मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक हेमबाई साहू, कामिनी सोनी वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप, गोवर्धन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image