गोंडवाना महासभा की बैठक ग्राम छूही में सम्पन्न
कबीरधाम |
2025-12-23 17:22:26
कवर्धा - गोंडवाना गोंड महासभा ग्राम डोंगरी गढ़ के निर्देशानुसार आज ग्राम छूही में गोंड समाज सेवा समिति जोगी मंडी केंद्र के तत्वाधान में एक दिवसीय सामाजिक बैठक पंडा डोंगर दूध नाँग दूध नागिन के नाम से प्रसिद्ध गोंडवाना महापुरुष के समाधि स्थल में आहूत की गई। बैठक मुखीराम मरकाम जी के अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथि दुखीराम धुर्वे केंद्रकुकदूर, मोले राम धुर्वे केंद्र भैंसा ओदार, बलिराम मरकाम संरक्षक केंद्र कुकदूर एवं केंद्र खडौदा के सगा समाज के गौरवमयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।बैठक में विभिन्न सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा उपरांत प्रधान कार्यालय गठन के प्रस्ताव को एक ध्वनि मत से पारित किया गया। अध्यक्ष महोदय के द्वारा उपस्थित सगा समाज के समक्ष प्रस्ताव का वाचन कर अनुमोदन किया गया आगामी निकट भविष्य में महासभा का आयोजन की तारीख तय कर तीन जिले एवं चार राज के सम्माननीय सगा समाज एवं सम्माननीय पदाधिकारी गण एवं सगा समाज को अवगत कराया जाएगा । इस बैठक में जोगी मंडी केंद्र एवम विभिन्न ग्रामों के सगा समाज उपस्थित रहें।