छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

बलौदाबाज़ार : कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए दामाखेड़ा मेले की तैयारियों की समीक्षा

कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में 23 जनवरी से 1फरवरी तक होगा विशाल संत समागम मेला का आयोजन
 
बलौदाबाज़ार, 8 जनवरी 2026
कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में  आगामी 23 जनवरी से शुरू हो रहे सन्त समागम समारोह  की तैयारियों की समीक्षा की। कलेक्टर ने मेले में आने वाले अतिथियों और  श्रद्धालुओं के रहने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए जहाँ ,बिजली,पानी,शौचालय और स्नानागार का इंतज़ाम हो।इसके अलावा मेले में रोज़ाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर शौचालय और पेयजल में स्पॉट्स बनायें। उन्होंने मेला पहुँच मार्ग और मेला स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समुचित सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस ,होमगार्ड ,स्काउट्स,एनसीसी को भी व्यवस्था में शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मेला स्थल पर 24  घंटें निगरानी रहेगी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त हेल्थ वर्कर्स के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर पर्याप्त साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था होनी चाहिए। आपात स्थित से बचने के लिए फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि माघ मेला बसंत पंचमी 23 जनवरी से प्रारम्भ होकर माघ पूर्णिमा 1 फरवरी 2026 तक चलेगा। 23 जनवरी 2026  को नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब का चादर तिलक समारोह भी होग़ा इसलिए इस वर्ष अधिक संख्या में श्रद्धालु दामाखेड़ा पहुंचेंगे।
बैठक में एसपी भावना गुप्ता ,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल ,एसडीएम श्री अतुल शेटे डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image