जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
कबीरधाम |
2026-01-16 18:37:08
जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा एवं समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जिला कांग्रेस कमेटी कवर्धा के अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल एवं कवर्धा जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को नई मजबूती, नई दिशा और आने वाले चुनावों के लिए सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व केबिनेट मंत्री अकबर भाई को याद करके भावुक हुए नवीन जायसवाल । उन्होंने कहा कि आज राजनीति में जो कुछ भी हूँ अकबर भाई का आशीर्वाद है
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब वरिष्ठ पदाधिकारियों और वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा और हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता को साथ लेकर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि जनता के अधिकार, न्याय और विकास की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है।
श्री जायसवाल ने कहा कि आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को उसकी क्षमता, मेहनत और निष्ठा के अनुसार संगठन में स्पष्ट दायित्व दिया जाएगा, ताकि वह पूरे मेहनत के साथ पार्टी के लिए कार्य कर सके।
जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि संगठन की एकता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से आगामी विधानसभा लोकसभा नगरी निकाय चुनावों में एंव जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में पुनः कांग्रेस की सरकार बनेगी और केंद्र में भी कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास जीतकर सरकार बनाएगी।
श्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हर मुद्दे की आवाज है। किसान, मजदूर, युवा, महिला और आम नागरिक की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है और आगे भी जनहित की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का शपथ ग्रहण इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्षों ने भी अपने पद की शपथ ली। जहाँ शहर काग्रेंस कमेटी कवर्धा अध्यक्ष श्री अशोक सिहं ठाकुर जी कवर्धा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बोड़ला श्री छवि वर्मा,सहसपुर लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष श्री सौखी साहू, रामपुर ठाठापुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन वर्मा, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष श्री उत्तरा दिवाकर, पंडरिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू एवं रेगाखार जंगल ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रभाती मरकाम ने शपथ ग्रहण ली जहाँ सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे, वरिष्ठ कांग्रेसियों के अनुभव का सम्मान करेंगे और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे हर कार्यकर्ता को संगठन से जोड़कर जिम्मेदारी देंगे। उन्होंने एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ नेताओं के प्रेरणादायक उद्बोधन पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कन्हैया अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस संगठन की ताकत उसकी एकता और अनुशासन में है। उन्होंने कहा कि जब संगठन और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करते हैं, तब कांग्रेस को कोई भी ताकत रोक नहीं सकती।
पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, युवाओं और किसानों की भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी।
पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्षशील हैं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और संगठन पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है।
वरिष्ठ नेता लालजी चंद्रवंशी ने कहा कि यह शपथ ग्रहण समारोह केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की नई शुरुआत है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, वरिष्ठ कांग्रेसियों के सम्मान, हर कार्यकर्ता को संगठन में दायित्व देने और आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कन्हैया अग्रवाल ममता चंद्राकर लाल जी चंद्रवंशी अर्जुन तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष होरी राम साहू शहर अध्यक्ष अशोक सिंह राधेलाल भास्कर ईश्वर शरण वैष्णव पारस बंगाली वीरेन जांगड़े जगमोहन साहू गोपाल चंद्रवंश श्रीमती सीमाअगम श्रीमती नारायणी तोंडे जीमणिकांत त्रिपाठी छवि वर्मा घनश्याम साहू चेतन वर्मा सोखी साहू प्रभाती मरकाम मनीष गुरुदत्त शर्मा रवि चंद्रवंशी चंद्रभान कोसले हितेश चंद्रवंशी प्रदुम सेन नारायण धुर्वे राजेंद्र मारकंडे लाल बहादुर चंद्रवंशी भोला चंद्रवंशी आनंद ठाकुर धीरज ठाकुर गायकवाड अमन पातस्कर आशीष गुप्ता दुपता गढ़वाल विनय वैषनव भगवान सिंह पटेल गब्बर खान सिमरन सिंह सत्यम वर्मा टीकम शर्मा वाल्मीकि वर्मा भीष्म पांडे नंदू चंद्रवंशी आकाश केसरवानी सुधांशु बघेल प्रदीप चंद्राकर संतोष यादव उत्तर चंद्राकर विनोद चंद्रवंशी अगम दास जी जलेश्वर यादव शत्रुवंशी अमन वर्मा नरेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।