लोरमी का आनंद मेला बना त्यौहार, प्रतिभाओ को आगे बढ़ने मिला मंच-:साव
मुंगेली |
2026-01-17 16:04:36
लोरमी/ नगर के हाईस्कूल मैदान में मुक्ति वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित आनंद मेला युवा महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होने विवेकानंद के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात शिक्षा, समाज सेवा, कला के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया। साथ ही भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य कर लोरमी का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अपने उदबोधन में कहा कि, युवा महोत्सव आयोजन का यह 7वां वर्ष है। संस्था मुक्तिधाम में सेवा सहित अनेक सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। समाज सेवा का कार्य एक साधना है। इस कार्य के लिए संस्था के सभी सदस्य को हार्दिक बधाई। श्री साव ने कहा कि, मुक्ति वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना काल में उल्लेखनीय काम किया। उस समय कोई अपने का साथ नहीं दे रहा था। ऐसे कठिन समय में काम किया। जिसे कोई नहीं भूल सकता है। आनंद मेला में कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कई स्टॉल लगाये हैं। यह मेला लोरमी क्षेत्र में एक त्यौहार के रूप में प्रचलित हो रहा है। नारी शक्ति का भाव वास्तव में सनातन परंपरा का उद्घोष है। श्री साव ने बताया कि नगर के तीन मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। शहर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। करोड़ों रुपए के अनेक कार्य स्वीकृत हुए हैं। यह सब लोरमी जनता जनार्दन के आशीर्वाद का कमाल है। उन्होने मुख्य मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव भेजने और उसे तत्काल स्वीकृत करने की बात कही। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए शरद कुमार डड़सेना ने अब तक समिति द्वारा किये गये कार्यो की जानकारी दी। मंच संचालन विश्वास दुबे व अक्षत शर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल ने तथा आभार पवन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह , उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, नपा उपाध्यक्ष डा.अशोक जायसवाल , जिला पंचायत सभापति अनीता साहू , रत्न काठले, समुंद सिंद्राम, धनीराम यादव , गुरमीत सलूजा, विनय साहू, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, संतोष साहू , विक्रम सिंह, सुशील यादव, लेखराज सिंह, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, महेंद्र खत्री , कुलेश्वर साहू, घनेंद्र राजपूत सहित अन्य मंचस्थ रहे। कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने में सभी प्रायोजकों का विशेष योगदान रहा। आयोजन को सफल बनाने समिति के पवन अग्रवाल, शरद डड़सेना, कृष्ण कुमार जायसवाल, जितेंद्र पाठक, प्रमोद जायसवाल यतींद्र खत्री, अंकित मौर्य, पुंचू यादव, अनुज खत्री, नंदलाल खत्री,रितेश सलूजा, नरेंद्र पाटकार, पुंचू यादव, राकेश राजपूत, दिलीप जायसवाल, आकाश सलूजा, मंटी जायसवाल, सीमांत दास,कमल सिंह, रामकुमार बघेल, लव निषाद, नरेश सिंह, रामया ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
-----------------------
(विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित)
क्राओके सांग जूनियर में आभाष पाटकार सीनियर में आस्तिक सोनी और ग्रुप डांस सीनियर में संस्कार पब्लिक स्कूल राम्हेपुर एन स्कूल प्रथम, मनु ठाकुर ग्रुप सरस्वती शिशु मंदिर शिशु लोरमी द्वितीय, मेरे देश की धरती तृतीय स्थान पर रहे।आनंद मेला युवा महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किए गए, जिसमें पेंटिंग में रिया प्रथम, योगिता द्वितीय, आराध्या सव्य तृतीय, कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में तृप्ति प्रथम निधि द्वितीय , रिया तृतीय, बालक वर्ग में ओम प्रथम, ऋतिक द्वितीय, श्रेयांस तृतीय, महिला वर्ग में प्रथम सविता पाठक, अनीता द्वितीय, किरण तृतीय स्थान पर रहे ।क्रॉओके सांग जूनियर में आभाष पाटकर प्रथम, इशिका द्वितीय, यश शर्मा तृतीय, सीनियर में आस्तिक प्रथम, अवधेश द्वितीय, अंजलि तृतीय रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रिया प्रथम प्रिंसी दूसरे, दीक्षा तृतीय, सीनियर फैंसी ड्रेस में रूहानी प्रथम, आराध्या द्वितीय, अनहद तृतीय, सीनियर डांस एकल में रिया प्रथम, दीपांशु द्वितीय, कृष्ण तृतीय स्थान प्राप्त किए। सभी विजेता प्रतिभागियों को समिति द्वारा सम्मानित किया गया। युवा महोत्सव में द्वितीय दिवस अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दास मनीष त्रिपाठी मायारानी सिंह, लता रानी वैष्णव, खुशबू आदित्य वैष्णव, राकेश तिवारी, अशोक चंद्राकर, विद्यानंद, लल्ला सिंह ठाकुर, सालिक बंजारे, शशांक वैष्णव, सुशील बंछोर, सविता पाठक, हेमिन मंगेशकर, आकाश वैष्णव, गोल्डी अग्रवाल शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
----------------------------------
(युवाओं एवं नारी शक्तियों का किया गया सम्मान)
खेल, शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले युवाओं एवं नारी शक्तियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया। जिसमें वेट लिफ्टिंग में जयदीप वैष्णव, खेल में मनियारी टीम लोरमी, शिक्षा में अशोक टोंडे, साहित्य में अक्षत शर्मा को सम्मानित किया गया। इसी तरह नारी शक्ति रुक्मणी कुंभकार एवं टीम, सीमा यादव, संध्या सिंह को सम्मानित किया गया।