छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

आबकारी विभाग, कबीरधाम (छ.ग.) की अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही

 कवर्धा--पप्पू साहू के रिहाईसी मकान पर आबकारी विभाग की दबिश मौके से 81 नग देशी मदिरा प्लेन बरामद। आरोपी फरार।

       अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत् जिला आबकारी अधिकारी श्री अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय / धारण के विरूद्ध आबकारी वृत्त कवर्धा  में  अवैध मदिरा विक्रय एवं देशी मदिरा प्लेन  पर कार्यवाही की गई।

28 जनवरी को विभाग के गश्त के दौरान ग्राम सुखताल  में मुखबिर से देशी शराब विक्रय की मौखिक सूचना प्राप्त हुई। संदेही व्यक्ति  पप्पू साहू  के निवास छद्म क्रेता को भेजकर मदिरा क्रय कराने पर देशी शराब विक्रय की पुष्टि होने पर तलाशी ली गई। तलाशी में 81 नग पाव देशी मदिरा प्लेन एवं खरीदी में प्रयुक्त नोट बरामद किया गया। मदिरा को जप्त कर आरोपी पप्पू साहू  पिता अमरु साहू  के विरुद्ध धारा 34(1) क ख,34 (2) ,59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। आरोपी मौके से फरार है , पातासजी जारी है ।




आबकारी वृत्त कवर्धा  प्रभारी गीता साहू के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी  उपनिरीक्षक अभिनव कुमार रायजादा ,मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार ,जगदीश उइके ,अमर पिल्लै , कमल मेश्राम, आकाश सिंह का विशेष योगदान रहा |

Leave Your Comment

Click to reload image