तीन स्थानीय अवकाश घोषित
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र (जीबीपी) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए दुर्ग जिले हेतु तीन स्थानीय अवकाशों की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत जारी यह आदेश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होगा। जिले में वर्ष 2026 के लिए नवा खाई 18 सितंबर 2026 (शुक्रवार), दशहरा (महाअष्टमी) 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) और भाईदूज 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह स्थानीय अवकाश कोषालय, उप-कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में कार्य दिवस सामान्य दिनों की तरह ही रहेंगे।