छत्तीसगढ़ / दुर्ग

संभागीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को

 दुर्ग । छ.ग. शासन, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा रोजगार विभाग के निर्देशानुसार 14 एवं 15 फरवरी को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग एवं संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टोटयूट, कोहका भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 10 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया गया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक  वी.के. केडिया से मिली जानकारी अनुसार स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस मेले में 24 से अधिक नियोजकों द्वारा लगभग 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जाएगी। मेला में चयनित आवेदकों को रायपुर में 20 फरवरी को माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।

इस मेले में शामिल होने वाले नियोजक संसुर स्पुष्टि इंडिया लिमिटेड, मुथुत माइक्रो लिमिटेड, क्वेश कोप लिमिटेड, शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड, टेक्नोटास्क बिजनेस सोलुशन, एस. आर. होस्पिटल, आयकॉन सोलर पावर, इस्टाकार्ट सर्विस, मिउरा इन्फरास्ट्रक्चर, रिलाईनस रीटेल, रेन्डस्टेन्ड इंडिया, वंदना ग्लोबल, माइन्स्लाब्ज मिडिया, वर्धमान टेक्सटाइस, आईटीएम इंडिया, जे.के. ग्रुप, सिम्पलेक्स, सुमित इन्फाकॉन, महावीर इन्फा, स्कसईटेक, रालस आटोकार्ट, जेनस पावर, चौहान आटोमोबाइल विभिन्न कंपनी शामिल है। इन पदों के लिये 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, एमबीए, सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। पदों के अनुसार वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रूपए प्रतिमाह तक निर्धारित है। मेला में सम्मिलित होने के लिये आवेदकों को erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीयन करवाना अनिवार्य है। पंजीयन उपरान्त आवेदक मेला स्तर पर निर्धारित समय पर अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image