छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

सुनसान इलाकों में राहगीरों से लूटमार करने वाले उत्तरप्रदेश के लुटेरों को ग्रामीण जनों के सहयोग से पिपरिया पुलिस ने धर दबोचा।

कवर्धा- 16 फरवरी  को दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के मध्य थाना पिपरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी से सोनबरसा जाने वाले मार्ग पर लूट की  घटना घटित हुई। प्रार्थी पार्वती वर्मा पति सुरेन्द्र वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी केशडबरी थाना साजा जिला बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा सूचना दी गई कि वे अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपने भाई के घर ग्राम सोनबरसा जा रही थीं। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों में सवार चार आरोपियों द्वारा कट्टा दिखाकर डराया-धमकाया गया तथा उनके गले में पहने पुराने इस्तेमाली सोने के हार, दो नग सोने के झुमके एवं सोने की पत्ती माला छीनकर फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही थाना पिपरिया पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पीड़िता एवं उसके पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीणों एवं राहगीरों द्वारा साहस दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया गया।  ग्रामीणों के सहयोग से भाग रहे आरोपियों में से दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान मंजीत उर्फ मोनू पिता अजब सिंह निवासी सरीफपुर थाना सिंहबाउली जिला हापुड़ (उत्तर प्रदेश) तथा पवन कुमार पिता रमेश कुमार निवासी बुआडकला थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं घटना में प्रयुक्त दोनों मोटरसाइकिल तत्काल बरामद कर ली गई। शेष दो फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस टीम रवाना कर दी गई है तथा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना में लूटे गए मशरुका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,65,000 रुपये है। घटना के दौरान प्रार्थी के गले एवं कलाई में चोट-खरोंच आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया है।

जांच में यह तथ्य सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, मारपीट एवं लूट जैसे गंभीर अपराध उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध हैं। आरोपी पवन कुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एवं एंटी सोशल एक्टिविटीज प्रिवेंशन एक्ट के तहत कार्यवाही होना भी ज्ञात हुआ है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में लूट, डकैती एवं अन्य संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार ठोस एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी 

Leave Your Comment

Click to reload image