छत्तीसगढ़ / मुंगेली

छात्र नेता पियूष को मिली भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी

 लोरमी - प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किरन देव,पवन साय प्रदेश महामंत्री संगठन के मार्गदर्शन पर व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के निर्देशानुसार एवं दीनानाथ केशरवानी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुंगेली के अनुशंसा से जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली के पदाधिकारियों एवं कार्य समितिसदस्यों की घोषणा की  है जिमसें लोरमी से छात्र राजनीति से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले पीयूष साहू को मुंगेली जिले का जिलामंत्री का दायित्व दिया गया, पीयुष साहू लोरमी महाविद्यालय में।छात्रों की आवाज बुलंद कर विद्यार्थी परिषद में काम किया।विद्यार्थी परिषद में पूर्व में नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर उपाध्यक्ष, नगर मंत्री, जिला सह संयोजक व जिला संयोजक मुंगेली जिला व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य छत्तीसगढ़ के विभिन्न दायित्वो का निर्वहन करते हुए अपने साहू समाज के युवा कार्यकारी अध्यक्ष, संभाग कोषाध्यक्ष व संभाग के संगठन सचिव की भूमिका रही।इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर अपने मार्गदर्शक लोरमी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक व उपमुख्यमंत्री अरुण साव का धन्यवाद दिया साथ ही प्रदेश नेतृत्व एवं जिला व मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीयो का भी हिर्दय से धन्यवाद आभार ज्ञापित कर पूरी निष्ठा से इस ज़िम्मेदारी को निभाने की बात कही।

Leave Your Comment

Click to reload image