छत्तीसगढ़ / मुंगेली

बेटी की पढ़ाई के लिए डड़सेना समाज का सहयोग

 ( समाज ने आगे हाथ बढ़ाया )

लोरमी/ पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद आगे की शिक्षा जारी रहे इसके लिए डड़सेना समाज ने हाथ बढ़ाया। आपको बता दें  कि इस बच्ची ने अपनी बारहवीं की विषय परीक्षा  पिता की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के दौरान दिलाई । यह खबर जब फैली, तब समाज के लोग भी  सामने आएं और बच्चे की आगामी शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।  
गौरतलब है कि स्वर्गीय सूरज जायसवाल के परिवार को  डड़सेना समाज लोरमी के द्वारा आज 33,000 /- रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। उनकी बेटी कविता जायसवाल कक्षा 12वीं की छात्रा है, जिस दिन इनके पिता की मृत्यु हुई और शव घर में था, अंतिम संस्कार होना था, उस दिन यह बेटी बकायदा परीक्षा दिलाने परीक्षा केंद्र आत्मानंद स्कूल पहुंची । उस दुख की घड़ी में भी इस बच्ची ने उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा को अपनाया, सलाम है इस बालिका की हिम्मत और हौसला को.... ईश्वर से कामना है कि अपने स्वर्गीय पिता के सपनों को यह बेटी जरूर पूर्ण करें। इस बच्ची की शिक्षा के लिए समाज के द्वारा आगामी प्रयास भी जारी रहेगा। मानव सेवा ही प्रभु है इस  उद्देश्य से यह सहयोग राशि प्रदान की गई, इस सहयोग राशि में क्षेत्र के सभी सामाजिक बंधुओ का सहयोग रहा । यह सहयोग राशि परिवार को समर्पित करते समय अरुण जायसवाल, गिरधारी डड़सेना, शरद कुमार डड़सेना, मनोज जायसवाल लोरमी, मनोज जायसवाल रामू नगर, प्रमोद जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, छेदीलाल जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image