छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भाजयुमो जिला मुंगेली की कार्यकारिणी घोषित, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 मुंगेली - भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला मुंगेली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की जिला कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही यह निर्णय भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मुंगेली दीनानाथ केशरवानी की अनुशंसा पर लिया गया।


जिला मुंगेली के भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू द्वारा जारी सूची में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया है। जिसमे उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक, तामेश्वर साहू, राजेश्वर टंडन, नारायण वर्मा, राजीव सिंह, उत्तम साहू, राजेन्द्र साहू, महामंत्री घनेन्द्र (घँशु) राजपूत, आदर्श जायसवाल, मंत्री दीपक सोनकर, उदित साहू, युगल राजपूत, परिमल साहू (पियूष), नारायण जायसवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी, सहकोषाध्यक्ष, मुकेश मोदी, पंकज सिंह ठाकुर, कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सह मंत्री गजेन्द्र साहू, केशव गोयल एवं मीडिया प्रभारी घनश्याम यादव सह प्रभारी अक्षय लहरे की नियुक्ति की गई है।

भाजयुमो जिला मुंगेली की नई कार्यकारिणी से आगामी समय में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने, युवाओं की भागीदारी बढ़ने और पार्टी के कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किए जाने की अपेक्षा की जा रही है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के माध्यम से जिले में भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image