तामेश्वर साहू को मिला बड़ी ज़िम्मेदारी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाये गए
लोरमी - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देश एवं मुंगेली जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी के अनुशंसा से जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने जिला पदाधिकारियों की घोषण की है जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तामेश्वर साहू को संगठन की ओर से बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है तामेश्वर युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष रहते हुए बहुत ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम किया है श्री साहू सामाजिक संगठन में तहसील साहू संघ में तहसील उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है नई दायित्व मिलने पर तामेश्वर ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला व लोरमी विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठों को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया और पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही ।