छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी के वार्ड नंबर 7 में भीषण आग, खेत-खलिहान और बाड़ी जलकर खाक

 लोरमी - नगर के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते खेत-खलिहान और बाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाड़ी में रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग कुछ ही समय में तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद समय पर दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं, जिसके चलते लोगों को खुद ही आग बुझाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग घरों तक पहुंचने से पहले ही काबू में आ गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave Your Comment

Click to reload image