विश्व शान्ति के लिए दादागुरुदेव भक्तों ने किया इक्तिसा जाप
रायपुर । विश्व में भीषण युद्ध के मध्य देश के सवा करोड़ दादागुरुदेव भक्तों ने इक्तिसा जाप कर विश्व को शान्ति का सन्देश दिया। जिनमणिप्रभ सूरीश्वर ने विश्व के नेताओं से अपील की कि भगवान महावीर के अहिंसा व जियो और जीने दो के मार्ग पर चलें। अहिंसा , सहिष्णुता , करुणा व जियो और जीने दो के रास्ते पर चलकर ही विश्व में शान्ति का वातावरण निर्मित हो सकता है।
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि जिनदत्त सूरि त्रिदिवसीय चादर महोत्सव पर पूरे भारतवर्ष में सामुहिक दादागुरुदेव इक्तिसा जाप रखा गया था। शनिवार को जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी भैरव सोसायटी में भी सैकड़ों भक्तों ने संगीतमय इक्तिसा जाप किया।
8 मार्च को प्रातः छत्तीसगढ़ के आध्यत्म योगी उपाध्याय महेन्द्र सागर का आचार्य पदारोहण होगा। साथ ही भक्तों द्वारा चमत्कारी चादर चोलपट्टा व मुहपत्ती का वासक्षेप पूजन होगा।अभिषेक जल व पूजित वासक्षेप का श्रद्धालुओं में वितरण किया जावेगा। इक्तिसा जाप में निर्वाणा ग्रुप व खरतरगच्छ महिला परिषद की भक्तों ने भाग लिया। इक्तिसा जाप में अध्यक्ष संतोष बैद महासचिव महेन्द्र कोचर ट्रस्टी नीलेश गोलछा , राजेश सिंघी , जय सांखला , डॉ योगेश बंगानी ने विशेष भूमिका निभाई।
इक्तिसा जाप व गुरुप्रसादी के लाभार्थी तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया, श्रीमती पानी बाई आसकरण भंसाली (कल्पवृक्ष) परिवार, अशोक पुष्पा देवी, प्रशांत रीनू रायना रचित कोचर, एम आर कालोनी रायपुर, श्रीमती वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा वालफोर्ट, स्व . पांचीलाल पारख की पुण्य स्मृति में श्रीमती सरस देवी-राजेन्द्र नरेन्द्र वीरेन्द्र पारख परिवार, रायपुर, रिखब संखलेचा की स्मृति में दिलीप कुमार धैर्य कुमार संखलेचा अरिहंत हाइट्स फेस 2, श्रीमति भंवरीदेवी करनमल घीया परिवार थे।