राधेश्याम सोनवानी
गरियाबंद। जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को जिला कांग्रेस भवन में नए जिला अध्यक्ष और पदाधिकारीयों का परिचय सम्मेलन संग होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा,पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला,जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम शामिल थे।वही कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों के संग सदस्यों का परिचय होने के पश्चात आपस में उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए ,जिसमें काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक समारोह में पहुंचे और अतिथियों के साथ जमकर होली खेलते हुए कार्यकार्यताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमितेश शुक्ल ने कहा कि सालों से लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार और स्नेह दिया है।होली मिलन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं के आने से बहुत खुशी मिली है।मै पद में रहकर क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात मेहनत किया हूं।राज्य में बीजेपी की सरकार काफी मनमानी कर रही है अब समय आ गया जनता तक उनकी गलत नीति को पहुंचाने और कांग्रेस के कार्यकाल में किए जनता के हित को बताने का।
वही जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने नव नियुक्त पदाधिकारियो के परिचय के साथ होली की बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कर्णधार होते है,उन्होंने आगे कहा कि जनता तक हमें बीजेपी के नाकामियों को गिनाने और कांग्रेस पार्टी के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचानेका समय आ गया है,हमें हर परिस्थिति से जनता तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की उपलब्धियों को ले जाना है,पार्टी के संगठन की मजबूती हमारा मुख्य उद्देश्य होगा।पार्टी एक परिवार है,हम उसके सदस्य है,हमें पार्टी के द्वारा महत्वपूर्ण कार्य को अनुशासन में रहकर सौंपा है उसे पूरा करना है।आज जिले में गर्मी के मौसम प्रारंभ होते ही पानी की समस्या बढ़ने लगी है,बाँध का पानी महासमुंद जा रहा है,शिक्षा स्वास्थ्य जैसे कई समस्या है,इन सब को उजागर करना है।
कार्यक्रम में संजय नेताम ने होली की बधाई देते हुए कहा कि पदाधिकारी को धरातल में पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।हमें राहुल गांधी की सोच के अनुसार कार्य करना है,कांग्रेस देश के हर वर्ग किसान गरीब मजदूर व्यापारी सब के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है,साथ ही पार्टी के हर कार्यकर्ता को सम्मान मिले,ताकि वो बूथ लेबल तक पहुंचकर जनता के हित और पार्टी संगठन के हित में कार्य करे।कार्यक्रम को शैलेंद्र साहू,पन्नालाल ध्रुव और पुष्पा साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ओंकार ठाकुर महामंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सन्नी मेमन राजेश साहू पदमा दुबे चन्द्रभूषण चौहान,सेवा गुप्ता,बिमला साहू,पद्मार यादव,अजय बाजपेयी नंदनी त्रिपाठी सविता गिरी,रंभा कवर,ममता फुलझेले,नीतू देवदास, प्रतिभा पटेल,ज्योति सहनी, मुकेश रामटेके,नादिर कुरैशी,जुनैद खान चन्द्रभूषन चौहान,शेष नारायण चौहान,अभिलाष पटेल,छगन राठौर,रंजीता पटेल, दयालु नेताम,राजेंद्र यादव,पप्पू हरपाल छगन यादव,बीरेन्द्र सेन,पूना यादव,दिव्या कश्यप,योगेश बघेल,निकेश यादव,मंजरी गुप्ता, सरिता सेन,टीकम तारक मक्कू दीक्षित,समद ख़ान,विकास तिवारी, करीम ख़ान,मनोज यादव जानकीबाई ध्रुव,गणेश जी ठाकुर नजमा सोनवानी केसरी नेताम भूपेंद्र सिन्हा लोकेश्वरी यादव कुंती बाई कश्यप रेखा देवांगन ताराबाई साहू मालती नागेश पिंकी निषाद केसरी नेताम तनीषा नेताम अनीता बघेल सोनू भाई बघेल सविता सिन्हा बसंती यादव उपस्थित थे।