तहसील साहू संघ लोरमी का ग्राम सराई पतेरा में होने वाले आदर्श विवाह के कार्यक्रम के तैयारी एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी
लोरमी - तहसील साहू संघ लोरमी का ग्राम सराई पतेरा में होने वाले आदर्श विवाह के कार्यक्रम के तैयारी एवं कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी इस बैठक में जिला एवं तहसील के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान लोरमी निवासी एवं तहसील साहू संघ में उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मुंगेली में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगो ने तिलक लगाकर स्वागत किया और उपस्थित सभी लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी बैठक में उपस्थित लोगो का तामेश्वर साहू ने आभार व्यक्त किया और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से निवेदन और आग्रह किया