लोरमी क्षेत्र में अवैध मदिरा के खिलाफ सख्त कार्यवाही आबकारी विभाग द्वारा
लोरमी - मुंगेली कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज लोरमी क्षेत्र में आबकारी टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए अवैध शराब के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी में सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबकारी टीम ने लीला बाई भास्कर के कब्जे से लगभग 75 किलोग्राम महुआ लाहन (शराब बनाने योग्य सामग्री) जब्त किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (च) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।