छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

देवपुर नेचर कैंप में फोटोग्राफी कार्यशाला सम्पन्न, वनकर्मियों,युवान वॉलेंटियर्स को मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण

 बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026

वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल अंतर्गत देवपुर नेचर कैंप में  18 से 19 मार्च तक वाइल्ड लाइफ एंड नेचर फोटोग्राफी वर्कशॉप का  आयोजन किया गया । इस दो दिवसीय कार्यशाला में वनकर्मियों, युवान वॉलेंटियर्स एवं विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में बलौदाबाजार वनमण्डल के विभिन्न परिक्षेत्रों से वनकर्मी, युवान  वॉलेंटियर्स तथा एएएफटी यूनिवर्सिटी से आए छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की मूल अवधारणाएँ, कैमरा एवं लेंस का उपयोग, प्रकाश की समझ, मोबाइल फोटोग्राफी तकनीक,डीएसएलआर एवं मिररलेस कैमरों के आधारभूत सिद्धांत, एक्सपोज़र ट्रायंगल, फोकस एवं कैमरा हैंडलिंग जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।इसके साथ ही प्रकृति एवं वन्यजीव फोटोग्राफी के दौरान अवलोकन की तकनीक, फ्रेमिंग, रूल ऑफ थर्ड्स, प्राकृतिक प्रकाश का उपयोग एवं रचनात्मक कम्पोज़िशन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को नेचर ट्रेल पर ले जाकर वास्तविक परिस्थितियों में फोटोग्राफी का अभ्यास कराया गया, जिससे उन्हें प्रकृति के बीच सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image