छत्तीसगढ़ / मुंगेली

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति तथा जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा

 संतोष साहू (फौजी भाई) को प्रदेश संयोजक, पवन निषाद और सरोज कुमार को सह संयोजक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया


मुंगेली/लोरमी -  छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव  के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, तथा अजय जामवाल (क्षेत्रीय संगठन महामंत्री), पवन साय  एवं नवीन मार्कण्डेय  (महामंत्री संगठन) के सशक्त नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति तथा जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा विधिवत रूप से की गई है।

यह घोषणा संगठन की मजबूती, विस्तार एवं पूर्व सैनिकों के अनुभव और राष्ट्रसेवा की भावना को संगठनात्मक कार्यों में समाहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नवगठित कार्यसमिति में प्रदेश भर के अनुभवी, अनुशासित एवं समर्पित पूर्व सैनिकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक पूर्व सैनिक वर्ग को जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रकोष्ठ प्रभारी चुन्नी लाल साहू (पूर्व सांसद) एवं अवधेश चंदेल (पूर्व विधायक) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम अपने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का उद्देश्य न केवल पूर्व सैनिकों को एक मंच पर संगठित करना है, बल्कि उनके अनुभव, कौशल एवं समर्पण का उपयोग समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण एवं संगठन सुदृढ़ीकरण में करना भी है। यह प्रकोष्ठ पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों के संरक्षण एवं उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए भी निरंतर कार्य करेगा।

इसी क्रम में संतोष साहू (फौजी भाई) को प्रदेश संयोजक ,पवन निषाद और सरोज कुमार को सह संयोजक महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा भाजपा की दृष्टि से छत्तीसगढ़ के 36 जिलों में संयोजक और सहसंयोजक बनाया गया है। श्री साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने हेतु पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़कर राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी का यह प्रयास निश्चित रूप से पूर्व सैनिकों के सम्मान, संगठन के विस्तार एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। नवगठित टीम संगठन के सिद्धांतों—राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि एवं सेवा ही संकल्प को आत्मसात करते हुए कार्य करेगी।अंत में, सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल एवं प्रभावी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image