छत्तीसगढ़ / मुंगेली

परसवारा के जंगलों की कटाई जोरो पर, पट्टा पाने काट रहे जगलो को, वनविभाग मौन

 शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पेड़ो को कटाई को रोकने की बात कहे



लोरमी - एक तरफ विश्व पर्यावरण बचाने वन दिवस मना रहे हैं। वही दूसरी तरफ हमारे लोरमी क्षेत्र के परसवारा गांव से विचलित कर देने वाली तस्वीर आई है।
 
मामला सामान्य वनविभाग का है जहां के स्थानीय लोगों से चर्चा करने पर बताया गया की लोग वन अधिकार पटटा पाने के लिए अवैध तरीके से वनों की कटाई कर रहे हैं। हरे भरे पेड़ो को काटा जा रहा है अवैध कटाई  को रोकने वाला भी नही है वन विभाग के लोग भी अक्सर अपने कार्य क्षेत्र से गैर हाजिर रहते हैं बात बताया जा रहा है जिससे पेड़ों की कटाई के साथ साथ अवैध रुप से जानवरों का भी शिकार कम नहीं हो रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले ही वहां एक हिरण मृत पाया गया था।जिसे कुत्तों ने नोच खाया था इसकी वन विभाग के लोगों को भनक भी नहीं था। गांव वालों के सूचना के बाद वन विभाग ने मामला को संज्ञान में लिया, इससे पूर्व में एक बायसन भी करंट के झटके से शिकारियों के द्वारा मार दिया गया था। जिसकी जानकारी वन विभाग के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला। क्षेत्र में इस प्रकार की कई और घटनाएं होती रहती है। वह ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि  हमारे ही ऊपर कार्यवाही न हो कर के  डर में किसी को नहीं जानकारी देते। वन विभाग की लापरवाही स्पष्ट देखी जा सकती है। बताया जाता है कि पेड़ों की कटाई अंधाधुन हो रहा है लेकिन वन विभाग के अधिकारी अकसर मुंगेली बिलासपु में रहते हैं। जिससे लोगों का मनोबल बढ़ गया है और तेजी से वनों की कटाई हो रही है। ऐसे ही अवैध कटाई चलता रहा तो जंगल धीरे धीरे पूरी तरह से साफ हो जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए शिवसेना के ब्लाक अध्यक्ष दीपक श्रीवास और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों पर आरोप लगाया है अवैध कटाई करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही नही करना ना ही वन विभगा के बीट में दौरा किया जाता है।

ग्रामीणों के द्वारा पहले सोसायटी जमीन की बात कह कर काटा जा रहा था जिस पर कार्यवाही किया जाता रहा है लगातार हनारे द्वारा कार्यवाही किया जाता है अवैध कटाई को लेकर।

क्रिस्टोफर कुजूर सामान्य वन विभाग रेंजर

Leave Your Comment

Click to reload image