छत्तीसगढ़ / मुंगेली

रामनवमी के अवसर पर श्री रामजानकी मंदिर, मांनस मंच श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा अर्चना प्रसाद वितरण

 लोरमी - रामनवमी के अवसर पर लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के विशेष पूजा अर्चना कर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। रामनवमी के अवसर नगर के मंदिरों से निकली ज्वारा विसर्जन के लिए का भी विशेष पूजा अर्चना किया गया व मीठा पेय वितरण किया गया। इस अवसर पर महंत सीमांत जानी वैष्णव, आकाश वैष्णव, शशांक वैष्णव, समीर पाठक, अंकित यादव, अंश पाठक, मोनू यादव आशुतोष,  पिंटू खत्री,  मंटी  जायसवाल उपस्थित रहे।


मानस मंच स्थित श्रीराम में विशेष पूजा अर्चना - 

लोरमी नगर के वार्ड क्रमाक 6 में श्रीरामचरित मानस मंच  स्थित श्रीराम मंदिर में श्रीराम कथा समिति के द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर विशेष भोग अर्पित कर महाआरती किया गया वही भंडारा प्रसाद का वितरण समिति के द्वारा किया गया। सुबह से रात्रि तक श्रीराम की पूजा अर्चना करने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय जय श्रीराम के जय जयकारो से मानस मंच श्रीराम मय रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image