छत्तीसगढ़ / मुंगेली

डिप्टी सीएम अरुण साव कीअनुशंसा में 15 स्कूलों में आहाता व मरम्मत के लिए 82 लाख 38 हजार की मंजूरी

 लोरमी - छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासकीय शालाओं में लघु निर्माण योजना के तहत प्रदेश में कुल 585 विद्यालयों के लिए 40 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तारतम्य में लोरमी विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर लोरमी विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों में आहाता निर्माण एवं भवन मरम्मत कार्य के लिए 82 लाख 38 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोंगरीगढ़ में आहाता निर्माण के लिए 8 लाख, शासकीय प्राथमिक शाला जोतपुर, आछीडोंगरी, लीलापुर, सुकली, औराबांधा, चांदियाभांठा, चचेड़ी, बोईरहा, खुड़िया सभी स्कूल परिसर में आहाता निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक की लागत 5 लाख 60 हजार है, इसके अलावा गोड़ख़ाम्ही के दो मिडिल स्कूल भवन के मरम्मत लिए राशि की मंजूरी दी गई है। प्रत्येक के लिए 6 लाख 44 हजार की स्वीकृति प्रदान की गई है, वहीं शासकीय प्राथमिक शाला जोतपुर, आछीडोंगरी, कुटेलाटोला प्रत्येक स्कूल भवन के मरम्मत के लिए तीन लाख 70 हजार रुपए की राशि स्वीकृति दी गई है। उक्त सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में लघु निर्माण कार्य के तहत आहाता निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाया गया है। राशि स्वीकृति के बाद स्कूल में आहाता बनने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तो वहीं जो भवन मरम्मत के लायक है उस राशि से भवन का रीनोवेशन कार्य होने से बच्चों को पढ़ने के लिए अच्छा स्कूल भवन मिलेगा। इस स्वीकृति से क्षेत्र के आमजन एवं पालकों में हर्ष व्याप्त है।

Leave Your Comment

Click to reload image