छत्तीसगढ़ / मुंगेली

आवारा कुत्तों से बचाई ग्रामीणों ने हिरण की जान, उपचार के बाद कानन पेंडारी भेजा गया

 लोरमी - लोरमी मुख्यालय से कुछ दूर स्थित ग्राम पंचायत परसवारा के सामान्य वन परिक्षेत्र में लगातार हो रहे हैं जानवरों का शिकार,

कुछ दिन पहले ही, एक मृत हिरण की तस्वीर सामने आई थी,अब फिर से एक हिरण घायल अवस्था में मिला ग्रामीणों की सूझबूझ के कारण बची घायल हिरण की जान आवारा कुत्तों ने किया हिरण को घायल, मामले की जानकारी होने पर शिवसेना के ब्लॉक अध्यक्ष  दीपक श्रीवास के द्वारा वनविभाग के लोगों को जानकारी दिया गया, उन्होंने बताया कि वन विभाग के प्रभारी ललित बंजारे अपने रेंज आफिस में नहीं थे डिप्टी रेंजर सावित ध्रुव को जानकारी देने पर मामले को वन विभाग ने संज्ञान में लिया और घायल हिरण को उपचार के लिए भेजा गया,  उपचार के बाद कानन पेंडारी भेज दिया गया। मामला सामान्य वन परिक्षेत्र की कक्ष क्रमांक 15/34की है इसके पूर्व में भी यही पर एक और हिरण मृत पाया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि परसवारा की जंगलों की अंधाधुन कटाई होने के बाद वन्य जीव गर्मी में पानी पीने आते रहते हैं। लेकिन कुत्तों की नजर से नहीं बच पाते और शिकार हो जाते है, वनकर्मी अपनी कमजोरी छिपाने के लिए अक्सर गांव के ग्रामीणों को शिकारी या फिर हिंसक जानवर की शिकार है करके अपना पल्ला झाड़ लेते है इस तरह से वन विभाग की लापरवाही साफ देखी जा सकती है।

 क्रिस्टोफर कुजूर वनपरिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि घायल नर चीतल घायल अवस्था में मिला है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानन पेंडारी भेजा गया।

Leave Your Comment

Click to reload image