छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी के 17 एवं 18 के वार्डवासी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुने

 लोरमी - देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम मन की बात का सफल आयोजन नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 17 व 18 मे किया गया इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ जिला संयोजक कमलेश श्रीवास को दिया गया था जिसको उन्होंने बखूबी निभाते हुए सभी वार्डवासियो से अपील कर सभी लोगों बढचढकर हिस्सा लेने कहा, इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "जनभागीदारी से जल संरक्षण"कोरिया के माडल को सराहा और भारत के लिए इसे प्रेरक माँडल बताया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, वार्ड पार्षद घनश्याम यादव  सहित दिनेश साहू, संतोष साहू, अशोक साहू, देवेन्द्र केशरवानी, लक्ष्मी गुप्ता पंकज निर्मलकर सहित पूरे वार्डवासी शामिल हुए, सभी अतिथियों के प्रति कमलेश श्रीवास  ने आभार व्यक्त किया।

Leave Your Comment

Click to reload image