विकासखंड में संचालित निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक लिए लोरमी एसडीएम
लोरमी - जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी अजित पुजारी द्वारा एसडीएम कार्यालय लोरमी में विकासखंड में संचालित निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर एमबीयू आधार एवं अग्निवीर पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विद्यालय संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम श्री पुजारी ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण पंजीयन प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें।