भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
मुंगेली |
2026-04-03 18:44:06
कार्यकर्ता बने वैचारिक और अनुशासित, भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा पद : लोरमी प्रशिक्षण शिविर में बोले डिप्टी सीएम साव*
डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हुए सम्मिलित
भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
लोरमी में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ*
लोरमी - उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज कबीर भवन लोरमी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के शुभारंभ सत्र में शामिल हुए। श्री साव ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है, जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता को योग्य, परिपक्व और वैचारिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है। इसी उद्देश्य से इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर श्री साव ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अरुण साव ने कहा कि सैद्धांतिक और वैचारिक रूप से मजबूत बनना जरूरी है। अनुशासन और धैर्य के साथ कार्य करने से ही विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि समय के साथ सभी को उनका अधिकार मिलता है और अच्छा कार्य करने वालों को उसका फल अवश्य मिलता है।
श्री साव ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है, जहां निष्ठा और समर्पण का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी मजबूत होती है और यहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिलता है। भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा में नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ता बनकर रहना सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि पद चाहे कोई भी हो, अंत में सभी को कार्यकर्ता के रूप में ही जनता के बीच रहना होता है। कार्यकर्ता का पद सर्वोच्च है और इसे हमेशा बनाए रखना चाहिए। इस प्रशिक्षण वर्ग में लोरमी एवं देवरहट मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष गण सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, लेखराज सिंह ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, धनीराम यादव जी, महाजन जायसवाल जी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।