जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर गरियाबंद ब्लॉक के अंतिम छोर के गाँव आमामोरा में आयोजित किया गया
गरियाबंद |
2026-04-04 14:54:20
राधेश्याम ,सोनवानी ,
हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
14 आवेदनों का मौंके पर ही किया गया निराकरण
अब आमामोरा और ओढ़ क्षेत्र में बहेगी विकास की बयार
गरियाबंद, 03 अप्रैल 2026/ गरियाबंद विकासखंड के अंतिम छोर स्थित घने जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्र में बसे ग्राम आमामोरा के शासकीय आदिवासी छात्रावास परिसर में वर्षों उपरांत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों से कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की गई। शिविर में विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें लाभान्वित किया गया।
इस दौरान बिन्द्रनवागढ़ विधायक श्री जनक धु्रव ने संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र को जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि आमामोरा क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण काफी अभाव की जिंदगी जीने पर विवश थे। जिसे आने वाले समय में सभी मूलभूत सुविधाएं और अधिक मिलेगी। उन्होंने गाँवों में विद्युत की समस्या को देखते हुए कहा कि क्रेडा विभाग द्वारा लगाएं गए सौर ऊर्जा की केपेसिटी में बढ़ोत्तरी करें ताकि ग्रामीणों को और अधिक विद्युत मिल सके। उन्होंने कहा कि यहॉ के लोगों को खाद्यान्न की कमी न हो। इसका विशेष ध्यान रखें। शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकर बच्चों को अध्यापन कार्य कराएं। श्री ध्रुव ने कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। इसे और अधिक सहज बनाएं ताकि पर्यटन यहां आकर रुक सके। जनसमस्या निवारण शिविर के यहॉ आयोजन होने से लोगों की उम्मीदें और अधिक बढ़ी है।
जिला पंचायत सदस्य श्री संजय