छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने फिर बढ़ाया आदिवासियों का सम्मान - पारस

राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव-
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाकर जो कीर्तिमान स्थापित किया है उसके लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पारस ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा की छत्तीसगढ़ में सरल सहज व शालीनता के प्रतीक माने जाने वाले आदिवासी जन नायक विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाने पर प्रसन्नता वह खुशी जताते हुए केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की भाजपा ने एक सच्चे जनसेवक जमीन से जुड़े हुए निष्ठावान आदिवासी व छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र को मुख्यमंत्री बनाया है जिससे आदिवासी समाज ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ वासी गौरवान्वित है जिससे पूरे प्रदेश में खुशी एवं हर्ष व्याप्त है भारतीय जनता पार्टी ने देश के सर्वोच्च पद पर भी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया और अब छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बना कर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया है भाजपा का लक्ष्य हमेशा सर्वोपरि है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के उद्देश्य को लेकर ही काम करती है और भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के हित के लिए सदैव तत्पर रहती है। श्री ठाकुर ने आगे कहा की विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ एक नई कीर्तिमान स्थापित कर नीति नई ऊंचाइयों को छूते हुए विकास की ओर अग्रसर होगा। विष्णु देव साय जैसे शालीनता के प्रतीक व्यक्तित्व जिन्होंने पंच, सरपंच विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष आदि महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर अब मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को संवारेंगे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image