छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

स्थापना दिवस से पहले BJP का व्यापक अभियान: कोपरा में घर-घर लहराया पार्टी का झंडा, चौक-चौराहों से लेकर घरों तक पहुंची तैयारी, संगठन ने दिखाया दमखम

राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद। 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिले में राजनीतिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है। जिला गरियाबंद के कोपरा मंडल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।


पार्टी के निर्देशानुसार नगर पंचायत कोपरा में कार्यकर्ताओं ने चौक-चौराहों, व्यवसायिक परिसरों और अपने-अपने घरों में भाजपा के झंडे लगाकर स्थापना दिवस को लेकर माहौल बना दिया। पूरे क्षेत्र में भगवा रंग की झलक साफ दिखाई दे रही है, जिससे संगठन की सक्रियता और जमीनी पकड़ का प्रदर्शन हो रहा है।


इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने व्यापक अभियान चलाया जिसमे मंडल अध्यक्ष गोपी धुर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रूपनारायण साहू, सस्टम साहू समेत कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम में अजय साहू, कृष्ण सेन, नंदू सिंह, गिरधारी पटेल, झमन साहू, ताराचंद सेन, झाड़ूराम तारक, सुरेंद्र साहू, मुन्ना सेन और कौशल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सभी ने मिलकर स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।


राजनीतिक नजरिए से अहम:
स्थापना दिवस से पहले इस तरह का व्यापक जनसंपर्क और झंडा अभियान साफ संकेत देता है कि भाजपा आगामी समय में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। गांव-गांव तक पहुंच बनाकर पार्टी अपने आधार को और विस्तार देने की कोशिश में है।
कुल मिलाकर, कोपरा में शुरू हुआ यह अभियान सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक समीकरणों की आहट भी माना जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image