पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को मेडिकल टीम लोरमी ने शुभकामनाएं दी
लोरमी - जांजगीर चांपा जिले की अमिता श्रीवास माउंट एवरेस्ट में फतह करने 9 अप्रैल को रवाना हो रही है । लोर मी मेडिकल टीम 8 अप्रैल को अमिता श्रीवास के चांपा स्थित निवास पहुंचकर उनके अदम्य साहस के लिए हौसला आफजाई कर गुलदस्ता भेंट की एवं माउंट एवरेस्ट में फतह कर सुरक्षित वापसी की शुभकामनाएं दिए । अमिता श्रीवास ने एक भेंट में बताई कि मुझेबचपन से ही पढ़ने का शौक था हम बचपन में बुक में पढ़ते थे भारत के प्रथम महिला पुरुष के बारे में जिससे मुझे प्रेरणा मिली कि कोई बड़ा करना है ऐसा काम जो बड़ा काम हो। मै ऐसा काम करूंजिससे लोग मेरे बारे में पढ़ें। मैं माउंट एवरेस्ट के लिए 9 अप्रैल को रवाना हो रही हुं । 55 दिन का यह अभियान है वर्ल्ड का हाईएस्ट पिक है जिसकी ऊंचाई 8848 मीटर है, यदि मै माउंट एवरेस्ट के शिखर में पहुंचती हुं तो मैं छत्तीसगढ़ की दूसरी महिला पर्वता रोही होऊंगी जो माउंट एवरेस्ट में फतह करूंगी और मुझे पूरा यकीन हूं कि इस अभियान को पूरा कर पूरे प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन करूंगी। इस अवसर पर मेडिकल टीम प्रमुख मिंटू छाबड़ा, अवधेश सिंह, मुकेश कश्यप, जीवन साहू,अभिलाष जायसवाल उपस्थित थे ।