छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत: गरियाबंद तहसील कार्यालय के पास प्याऊ घर का शुभारंभ

 राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद :- स्थानीय तहसील कार्यालय के पास बढ़ती तपिश और भीषण गर्मी को देखते हुए जनसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। स्थानीय तहसील कार्यालय के पास राहगीरों और ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए प्याऊ घर'का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्मृति मे सेवा का संकल्प

यह प्याऊ घर वर्मा परिवार द्वारा अपने पूर्वजों,स्व. सुरेश वर्मा एवं स्व. लक्ष्मण वर्मा की स्मृति मे यह प्याऊ घर स्थापित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य तहसील कार्यालय आने वाले पक्षकारों, राहगीरों और आम जनता को इस चिलचिलाती धूप में शीतल जल उपलब्ध कराना है
प्याऊ घर का शुभारंभ शनिवार,18 अप्रैल को वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार वर्मा के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक और परिवार के सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने केशव कश्यप इस सेवा कार्य की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित वर्मा मनोज वर्मा भीष्म शर्मा राजू ठाकुर कमलेश कश्यप उपस्थित रहे:           गर्मी के इस मौसम में बेजुबानों और राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। वर्मा परिवार की इस पहल से तहसील परिसर मे आने वाले सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन राहत मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image