दुर्ग कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष बने राहुल अग्रवाल
दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं मलकीत सिंह गैदू की अनुमति से, प्रदेश कांग्रेस आरटीआई विभाग के अध्यक्ष नितिन सिन्हा तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर राहुल अग्रवाल को दुर्ग शहर कांग्रेस आरटीआई विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राहुल अग्रवाल लंबे समय से कांग्रेस के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ अग्रवाल संघ, दुर्ग में महामंत्री के पद पर भी पदस्थ हैं। उनकी मजबूत संगठन क्षमता, कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नियुक्ति के बाद राहुल अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, फतेह सिंह भाटिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, कांशीराम रात्रे, शंकर ठाकुर, विवेक मिश्रा, सुधीर चंदेल, विकास सापेकर, संजय श्रीवास्तव, मुकेश तिवारी, त्रिशरण डोंगरे सहित अनेक कांग्रेसजनों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।