छत्तीसगढ़ / मुंगेली

लोरमी नगर पालिका में मच्छरों के उन्मूलन हेतु सभी 18 वार्डों में रोस्टर बनाकर दवा का छिड़काव कार्य शुरू-

 लोरमी - नगर पालिका परिषद लोरमी द्वारा शहरवासियों को मौसमी बीमारियों से बचाने और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए विशेष मच्छर उन्मूलन अभियान की शुरुआत की गई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, जिसके तहत शहर के सभी 18 वार्डों में चरणबद्ध तरीके से मच्छर रोधी दवाइयों का छिड़काव कार्य किया जा रहा है।


छिड़काव कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी 18 वार्डों को क्रमवार विभाजित किया गया है। इससे हर गली और मोहल्ले में दवा का पहुंचना सुनिश्चित होगा ।
नालियों और जल जमाव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है ।
नगर पालिका की स्वच्छता टीम सुबह और शाम के समय विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहाँ मच्छरों के पनपने की संभावना अधिक है ।

नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, कूलरों की नियमित सफाई करें और स्वच्छता बनाए रखें। निकाय लोरमी नगर के नागरिको को मच्छरों से बचाव हेतु प्रयत्नशील है ।

Leave Your Comment

Click to reload image