छत्तीसगढ़ / मुंगेली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर मनियारी जलाशय से छोड़ा गया पानी, आमजनों को मिलेगी राहत

 लोरमी - जिले में बढ़ते जल संकट के बीच आम नागरिकों के लिए राहतभरी खबर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की मांग पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अधिकारियों को मनियारी जलाशय (खुड़िया बांध) से निस्तारी हेतु पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में आज मनियारी जलाशय से पानी छोड़ा गया, इससे क्षेत्र में पेयजल एवं पशुधन के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री श्री साव के निर्देश पर जलाशय से नहर किनारे स्थित निस्तारी तालाबों एवं मनियारी व आगर नदी में निर्मित एनीकटों में जल भराव किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को कम किया जा सके।

    विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में मनियारी जलाशय में 130.27 मिलियन घन मीटर, अर्थात लगभग 88.20 प्रतिशत जल भराव उपलब्ध है, जो पानी छोड़ने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने आम नागरिकों से पानी का दुरुपयोग नहीं करने और केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही इसका उपयोग करने कहा है। साथ ही नहरों की साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया है, ताकि जल का समुचित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हो सके। इस निर्णय से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर गर्मी के मौसम में पेयजल और पशुधन के लिए पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image