जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं
आवेदकों के मांगों एव समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद, 27 अप्रैल 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष ने आज जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन मंे आज मरकाटोला की शाम बाई ने नया राशन कार्ड बनाने, ग्राम भेंगारी की यमुना बाई ने ऋण पुस्तिका प्रदान करने, ग्राम पेंड्री के अंजली ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु आवेदन सौंपे। इसी तरह ग्राम सलोनी के रितु ने आबादी भूमि का पट्टा दिलाने, सिर्राभाठा की सुनीता ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का लाभ दिलाने एवं खेरतराई के पुरूषोत्तम ने पशु शेड निर्माण करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।