सुशासन तिहार 2026 : डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में 04 मई को आयोजित किया जाएगा जनसमस्या निवारण शिविर
बालोद |
2026-05-02 17:29:53
बालोद : सुशासन तिहार 2026 : डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम पिनकापार में 04 मई को आयोजित किया जाएगा जनसमस्या निवारण शिविर
बालोद, 02 मई 2026
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में 04 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम महराजपुर, गिधवा, पिनकापार, मुजगहन, फुलसुंदरी, बहेराभाठा, चेबा नवागांव, जेवरतला, रानीतराई रोड, भरदा ट, हरदी, औरी, टटेंगा, नाहंदा पीपरखार ना, संबलपुर क, खामतराई, कुआगांव, मनकी सा एवं खपराभाट के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर के सफल आयोजन हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री पीयूष देवांगन (मोबाईल नंबर 9754976727) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव एवं जल संसाधन विभाग के श्री आशीष रूसिया को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पिनकापार में 04 मई को सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा आगन्तुकों का स्वास्थ्य शिविर परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इस दौरान शिविर में उपस्थित जिला मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के द्वारा दिव्यांगजनों के मेडिकल बोर्ड बनाने की कार्यवाही भी की जाएगी। इसके अलावा शिविर में दिव्यांगजनों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र का नवीनीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले में आयोजित पहला जनसमस्या निवारण शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर स्थल पर आम जनता के लिए शीतल पेयजल के अलावा कूलर आदि की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आम जनता को शिविर के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विभिन्न माध्यमों से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है।