छत्तीसगढ़ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

सुशासन तिहार: जिले का जनसमस्या निवारण शिविर 11 मई को भण्डारपुर में

 खैरागढ़ : सुशासन तिहार: जिले का जनसमस्या निवारण शिविर 11 मई को भण्डारपुर में

 
 
 खैरागढ़ , 10 मई 2026
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले का  जन समस्या निवारण शिविर 11 मई  को जनपद पंचायत खैरागढ़ के  ग्राम पंचायत भण्डारपुर में ग्राम पंचायत प्रांगण  के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। 

 भण्डारपुर कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत, भण्डारपुर, गर्रापार, खम्हारडीह, अचानकपुर नवागांव, टेकापार, मुढ़ीपार, गुमानपुर, परसाही, करेला, दैहान, खपरीसिरदार, चिचोला, उरईडबरी, घोंघेडबरी, मदनपुर, टोलागांव, प्रकाशपुर, जुरलाकला पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image