छत्तीसगढ़ / खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति

 खैरागढ़ : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति

 

 
 खैरागढ़, 10 मई 2026
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अध्याय-5 के नियम 20 एवं 21 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए पंच पद निर्वाचन हेतु जनपद पंचायतवार रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार जनपद पंचायत खैरागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीडीह कला वार्ड क्रमांक 17, दिलीपपुर वार्ड क्रमांक 10 तथा टेकापार वार्ड क्रमांक 03 के पंच निर्वाचन हेतु श्रीमती पूजा पींचा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार खैरागढ़ को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत छुईखदान अंतर्गत ग्राम पंचायत पैलीगेटा वार्ड क्रमांक 11 के पंच निर्वाचन हेतु श्रीमती नेहा ध्रुव, तहसीलदार गंडई को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में जनपद पंचायत खैरागढ़ के लिए श्री हिमांशु गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़ तथा जनपद पंचायत छुईखदान के लिए श्रीमती केश्वरी देवांगन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत छुईखदान को नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image