छत्तीसगढ़ / मुंगेली

सोना-चांदी, राशन के कीमतो में बढ़ोत्तरी को लेकर लोरमी-डिंडौरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन

 लोरमी -  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी एवं डिंडौरी के संयुक्त तत्वाधान में राशन और सोना चाँदी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय लोरमी से राशन दुकानों, सराफा दुकानों तक प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से सोने की कीमत 1,50,000 पार हो गई है घर परिवार में कोई भी मांगलिक कार्य में सोने चाँदी का उपयोग कर पाना आम व्यक्ति के लिए गंभीर समस्या बन चूका है और लगातार जिस तरीके से राशन के दाम में वृद्धि हो रही है आम जनता के लिए अपनी गृहस्थी को सफलतापूर्वक सुचारु रुप से चला पाना बहुत कठिन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर, डिंडौरी ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, पूर्व जनपद अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार दुबे, मंडल अध्यक्ष नितेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, लखन कश्यप विद्यानंद चंद्राकर, हेमिन मंगेशकर, बिंदु यादव, रामशरण खण्डे आदित्य दास वैष्णव आकाश वैष्णव, प्रकाश वैष्णव, हेमंत दास मानिकपुरी, सोहन वर्मा, रामनिहोरा कश्यप, राकेश रजक, रामशरण खांडे, जगदीश चतुर्वेदी, अनिल बंजारा, पवन खांडेकर, जीवन साहू, रेशम लाल शिवदयाल साहू, टेकूराम साह बलिराम यादव, कृष्णा निषाद पार्षद, कैलाश यादव संदीप वैष्णव, संजय जायसवाल एवं सभी कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से उपस्थिती रही।

Leave Your Comment

Click to reload image