रेहुंटा महंत में लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान, नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
लोरमी - विकासखण्ड लोरमी के ग्राम रेहुंटा महंत में लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कर आमजनों को बिजली संबंधी समस्या से राहत दिलाई गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा गांव में अतिरिक्त 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्हें बिजली संबंधी परेशानियों से राहत मिली है। कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्राम रेहुंटा महंत के निवासी प्रदीप साहू द्वारा गांव में लो-वोल्टेज की समस्या और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापना की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।