कवर्धा। जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदेश की भाजपा सरकार और गृह मंत्री विजय शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर भाजपा सरकार को पूरी तरह विफल बताया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि कवर्धा जिले में लगातार बढ़ती चोरी, डकैती, लूट, हत्या, गैंगरेप, धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, मूर्तियों के खंडन, अवैध शराब बिक्री और सट्टा-जुआ जैसे गंभीर अपराधों ने आम जनता को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने पर मजबूर कर दिया है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा अपने ही जिले में कानून व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रहे हैं। जब गृह मंत्री ही अपने क्षेत्र की जनता को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुर्व विधायक प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से कवर्धा जिले पर मानो अपराध और असुरक्षा का साया छा गया है। जिले में लगातार धार्मिक स्थलों और देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया जा रहा है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिएl
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश केशवानी ने कहा कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा अपने ही जिले में कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। जब गृह मंत्री के क्षेत्र में हत्या, लूट और गैंगरेप जैसी घटनाएं लगातार हो रही हों, तो यह सरकार की नाकामी का सबसे बड़ा प्रमाण है।
महामंत्री धीरज सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में बहन-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो चुकी है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार सिर्फ भाषण देने में व्यस्त है। भाजपा राज में आम जनता डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चन्द्रभान कोसले ने कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है। अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार उन्हें संरक्षण देने में लगी हुई है। जनता अब इस जनविरोधी और निकम्मी सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने तैयार है।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीलू चंद्रवंशी,पूर्व जिला अध्यक्ष होरीराम साहू, प्रदेश सचिव वीरेन्द्र जांगड़े, प्रदेश सचिव जगमोहन साहू,ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी,लोहार ब्लॉक अध्यक्ष शौखीराम साहू, बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल वर्मा, रेंगखार ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाती मरकाम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा अनंत, युवा कांग्रेस जिला चंद्रभान कोशले, महामंत्री मनीष शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, तुकाराम चंद्रवंशी, आकाश केशवानी, भुनेश्वर पटेल, सुधांशु बघेल,मेहुल सत्यवंशी,अमन वर्मा प्रशांत परिहार चोवा साहू, नीलकंठ साहू , वैभव ठाकुर आशीष साहू सुजल ठाकुर शिवेंद्र वर्मा गोरेलाल चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे