छत्तीसगढ़ / मुंगेली

भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी व दीपक बैज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किये

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मूँगेली चौक में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किये


लोरमी -  भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में अमर्यादित बयानबाजी करने वाले काँग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जमकर नारेबाजी करते पुतला दहन किये।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के आह्वान और स्थानीय विधायक व उपमुख्यमंत्री अरूण साव के मार्गदर्शन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा लोरमी के द्वारा शनिवार को मुंगेली चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के लिए राहुल गांधी द्वारा गद्दार जैसे भाषा के प्रयोग से पूरा देश आक्रोशित है, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 देश के दौरा को हनीमून ट्रिप जैसे अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग किया जिसके विरोध में युवा मोर्चा के द्वारा मुंगेली चौक में मंचीय कार्यक्रम कर पहले नारेबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला महामंत्री घनेन्द्र घँशु राजपूत ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ भारतवासी के नेता है जिनके खिलाफ गद्दार जैसे भाषाओं के प्रयोग करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जनता कभी माफ नहीं करेगी। हम भारतीय जनता युवा मोर्चा अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसे बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक ने कहा राहुल गांधी के गद्दार जैसे बयान पर जमकर कोसते हुआ कहा कि देश के प्रधानमंत्री सब के नेता हैं उनके खिलाफ ऐसा बोलना कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष तामेश्वर साहू ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषाओं को लेकर राहुल गांधी और दीपक बैज को जमकर कोसा, उन्होंने कहा आज देश के प्रधानमंत्री भारत देश के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं आर्थिक, व्यापारिक, ईंधन, ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूती के लिए अन्य देशों का दौरा कर रहे हैं जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे है। कार्यक्रम को प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, प्रदेश मंत्री विनय साहू मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, मुकेश मोदी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन जिला मंत्री पीयूष साहू ने तथा आभार जिला मंत्री नारायण जायसवाल ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विक्रम सिंह, रवि शर्मा, प्रदीप मिश्रा, बनवारी लाल अग्रवाल, गणेश शर्मा, पवन खत्री, महेंद्र खत्री, संतोष साहू, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह, दिनेश कश्यप जवाहर दिवाकर, जीवन साहू, माधव तिवारी, संदीप सोनी, सावित्री राजपूत, रामावतार राजपूत, घनश्याम खत्री, तितरा सिंह, पारसनाथ साहू, नरोत्तम राजपूत विक्की केशरवानी, सोहन डड़सेना, घनश्याम यादव, छेदुराम यादव, उमेश ध्रुव, शैलेन्द्र सलूजा, दुष्यंत खत्री, नितेश अग्रवाल, विनोद राजपूत, हरिकिशन खत्री, देवेन्द्र केशरवानी, मोटू गुप्ता, संजू यादव, शत्रुघ्न यादव, सुमन धीवर, रामू साहू, हितेश सापरिया, कमल सिंह, प्रदीप साहू, गणेश साहू, राज साहू, राजाराम साहू, गणेश जायसवाल, पवन गुप्ता, मनीष सोनी, भगवान सिंह, विजय राजपूत पंकज सिंह, मुकुल तिवारी, ललित राजपूत, संजय साहू, रघुवीर साहू, सुरेंद्र साहू, विजय निषाद, बाबूलाल साहू, देवराज यादव, धन्नू पटेल, भुनेश्वर यादव, कोमल चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image