छत्तीसगढ़ / मुंगेली

दादनकापा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित

 लोरमी - जिला आयुष अधिकारी डॉ. यामिनी शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम दादनकापा में निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को ग्रीष्मऋतु जन्य व्याधियों एवं ग्रीष्म ऋतुचर्या के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार श्रीवास ने गर्मी के मौसम में होने वाली सामान्य समस्याओं जैसे लू लगना, डिहाइड्रेशन, त्वचा संबंधी समस्याएं एवं पाचन विकारों से बचाव हेतु आवश्यक उपाय बताए। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, पर्याप्त जल सेवन, संतुलित आहार एवं आयुर्वेदिक दिनचर्या अपनाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गोदावरी ध्रुव, सहायिका सुनीता ध्रुव एवं हाथीराम यादव का सहयोग रहा। शिविर में कुल 95 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं आयुष औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्रामीणों ने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की।

Leave Your Comment

Click to reload image