छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

अंतर्राज्यीय तस्कर पर कड़ा प्रहार 7.130 गांजा सहित गिरफ्तार

 अंतर्राज्यीय तस्कर पर कड़ा प्रहार 7.130 गांजा सहित गिरफ्तार

कवर्धा-
कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कवर्धा पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पुराना बस स्टैण्ड कवर्धा क्षेत्र से 7.130 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त मादक पदार्थ एवं अन्य सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3,57,000 रुपये आंकी गई  है।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन, में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कबीरधाम,थाना कोतवाली कवर्धा एवं साइबर थाना कबीरधाम के द्वारा यह कार्यवाही की गई।

27 मई को पुराना बस स्टैण्ड कवर्धा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम लालू माडी पिता देबे माडी उम्र 41 वर्ष निवासी टाण्डापाली थाना मलखानगिरी जिला मलखानगिरी (उड़ीसा) बताया।

कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नीले रंग की पिट्ठू बैग में रखे खाकी टेप से लिपटे पैकेट से कुल 7.130 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 3,56,500 रुपये है। साथ ही एक की-पैड मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 20(बी)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क एवं परिवहन श्रृंखला के संबंध में भी जानकारी एकत्र की जा रही है। कबीरधाम पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की विस्तृत विवेचना जारी है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वाले, युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर, निरंतर एवं निर्णायक कार्यवाही जारी रहेगी। ऐसे अपराधियों के लिए कबीरधाम जिले में किसी प्रकार की कोई जगह नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय तक पहुंचाना कबीरधाम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कार्यवाही में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कबीरधाम, थाना कोतवाली कवर्धा, साइबर थाना कबीरधाम एवं का विशेष योगदान रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image