लोरमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सारधा 5 जून शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया
लोरमी - लोरमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सारधा 5 जून शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि विभाग से कृषि विकास अधिकारी संजय सोनवानी द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया । जिसमें खेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को अपनाने के लिये कृषकों को जानकारी दिया गया एवं नैनो यूरिया के बारे में बताया गया । क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लोरमी नितेश गुप्ता द्वारा किसानो को घुरवा खाद, गोबर खाद और डिकंपोजर के साथ साथ वर्मी खाद, नील हरित काई (शैवाल) के उत्पादन और उपयोग के बारे में जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में सरपंच संतोष अहिरवार, उपसरपंच शेषनारायण राजपूत, जनपद पंचायत एडीईओ अर्जुन ध्रुव, सचिव ईश्वर प्रसाद सहित ग्राम के पंचगण एवं कृषकगण उपस्थित रहे।